चैतन्य बघेल के खिलाफ EOW का बड़ा एक्शन, कोर्ट में पेश हुआ 3800 पन्नों का चालान

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट में चालान पेश किया है। EOW ने यह चालान विशेष कोर्ट में दाखिल किया है।

जानकारी के अनुसार, करीब 3800 पन्नों का यह चालान EOW का आठवां पूरक चालान है। इसमें दावा किया गया है कि चैतन्य बघेल को 200 से 250 करोड़ रुपये मिलने का खुलासा हुआ है।

EOW के मुताबिक, यह जानकारी सौम्या अरुणपति, अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर की आपसी व्हाट्सऐप चैट के आधार पर सामने आई है। इन चैट्स को जांच का अहम सबूत माना जा रहा है।

फिलहाल कोर्ट में चालान पेश किए जाने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button