वायरल वीडियो, वोटर लिस्ट और नशे के मुद्दे पर दीपक बैज का भाजपा पर हमला

रायपुर। सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के वायरल हो रहे वीडियो को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस विधायक पुरंदर ने इसे सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताते हुए पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है और तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री से कोई मांग करता है, तो इसमें कांग्रेस की क्या गलती है। सरकार भी बीजेपी की है और मांग करने वाला भी बीजेपी का कार्यकर्ता है। गलती बीजेपी करे, मांग बीजेपी करे और आरोप कांग्रेस पर लगाए जाएं, यह ठीक नहीं है।दीपक बैज ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल

वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी दीपक बैज ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि मृत मतदाताओं के अलावा और किन-किन लोगों के नाम बड़ी संख्या में काटे जा रहे हैं, यह चुनाव आयोग को साफ करना चाहिए।

नशे के बढ़ते कारोबार का आरोप

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा है। सरकार खुद मान रही है कि पाकिस्तान से ड्रग्स और सूखा नशा सप्लाई हो रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें नशे की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को नशे का गढ़ बना दिया गया है और इस पर रोक लगाना गृहमंत्री की जिम्मेदारी है।

धर्म के नाम पर राजनीति का आरोप

कांकेर के आमाबेड़ा की घटना पर बैज ने कहा कि इससे प्रदेश में गलत संदेश गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पिछले कई वर्षों से नफरत का माहौल बना रही है। धर्म के नाम पर राजनीति और ध्रुवीकरण कर वोट बैंक की राजनीति की जा रही है, जिसके लिए बीजेपी और सरकार जिम्मेदार हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई