Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सेवा:सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नई दिल्ली/रायपुर।रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सेवा शुरू होने जा रही है। इससे छत्तीसगढ़ के उद्योग, व्यापार और निर्यात को बड़ा फायदा मिलेगा। इस महत्वपूर्ण पहल का श्रेय रायपुर लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को दिया जा रहा है, जिन्होंने इस मुद्दे को लगातार संसद में मजबूती से उठाया।

लोकसभा में केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने जानकारी दी कि 16 जून 2025 को छत्तीसगढ़ सरकार, नागर विमानन मंत्रालय और AAICLAS के बीच त्रिपक्षीय समझौता हो चुका है। इसके बाद एयर कार्गो सुविधा के लिए जरूरी ढांचागत और तकनीकी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में रायपुर सहित बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़, कोरबा और अंबिकापुर के हवाईअड्डों की स्थिति, उड़ानों की संख्या, ‘उड़ान योजना’, कार्गो और कस्टम सुविधाओं जैसे अहम मुद्दे उठाए थे। इसके जवाब में मंत्री ने बताया कि रायपुर एयरपोर्ट से अभी 14 घरेलू शहरों के लिए हर सप्ताह करीब 380 उड़ानें संचालित हो रही हैं। वहीं ‘उड़ान योजना’ के तहत क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सेवा शुरू होने से छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पाद, खनिज आधारित सामान, स्टील, एल्यूमिनियम, हस्तशिल्प और अन्य औद्योगिक उत्पाद सीधे विदेशी बाजारों तक पहुंच सकेंगे। इससे निर्यात बढ़ेगा, निवेश आएगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह सुविधा छत्तीसगढ़ को लॉजिस्टिक्स और कार्गो हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी।

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की आवाज को मजबूती से उठाकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वे पूरे प्रदेश के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सेवा से छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई