Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बोदरी नगर पंचायत में रिश्वत लेते पकड़े गए CMO और बाबू, ACB ने 12 हजार रुपये के साथ किया ट्रैप,कोर्ट में पेश

बिलासपुर जिले की बोदरी नगर पंचायत में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत की सीएमओ भारती साहू और उनके बाबू सुरेश सीहोरे को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत मकान का नक्शा पास करने के बदले मांगी गई थी।

ACB से मिली जानकारी के अनुसार, नूतन चौक सरकंडा निवासी वेदराम निर्मलकर ने 12 दिसंबर को ACB बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि बोदरी स्थित उनकी जमीन पर मकान निर्माण के लिए नक्शा पास कराने के एवज में बाबू सुरेश सीहोरे ने 20 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट, 47,257 रुपये की निर्धारित फीस के अलावा अलग से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है।

 

शिकायत की जांच के दौरान बाबू सुरेश सीहोरे और सीएमओ भारती साहू द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। बाद में मोलभाव के बाद रिश्वत की रकम 15 हजार से घटाकर 12 हजार रुपये तय की गई। इसके बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई।

IMG 6545
Screenshot

b226bbd0 9b9e 42ca ba8c cc23d612e7aa

तय योजना के तहत 17 दिसंबर को शिकायतकर्ता वेदराम निर्मलकर को 12 हजार रुपये लेकर नगर पंचायत कार्यालय भेजा गया। जैसे ही बाबू सुरेश सीहोरे ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से तैनात ACB टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाबू और सीएमओ दोनों को पकड़ लिया। रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है।

इस अचानक हुई कार्रवाई से नगर पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ACB ने साफ किया है कि प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई