दुर्ग में रिश्तों को किया शर्मसार, साले ने दोस्त के साथ मिलकर जीजा के घर की चोरी

दुर्ग जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक साले ने अपने ही जीजा के घर से करीब ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली। इस वारदात में उसका एक दोस्त भी शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ चोरी का सामान गिरवी रखने वाले ज्वेलरी दुकान संचालक को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी सन्नी साहू ने जामुल थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 6 दिसंबर को वह काम से बाहर गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका साला सुरेश साहू घर आया। कुछ देर बाद सन्नी की पत्नी बाजार चली गई, तभी इस मौके का फायदा उठाकर सुरेश साहू ने घर में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नकद रकम चोरी कर ली।

चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई गई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही जामुल थाना पुलिस और एसीसीयू यूनिट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने सुरेश साहू की गतिविधियों पर नजर रखी और लगातार पतासाजी के बाद 16 दिसंबर को उसे जामुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने चोरी किए गए जेवरात एक ज्वेलरी दुकान में गिरवी रख दिए थे, जबकि नकद रकम जुएं में हार गया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों और ज्वेलरी दुकान के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और चोरी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई