रायपुर उपद्रव पर युवा कांग्रेस का बयान: राहुल ठाकुर से कोई संबंध नहीं, पहले ही किया जा चुका है निष्कासित

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात हुई उपद्रव की घटना को लेकर युवा कांग्रेस ने अपना स्पष्ट पक्ष रखा है। इस घटना में राहुल ठाकुर नामक व्यक्ति के पास से अवैध बंदूक और जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद कुछ मीडिया और सोशल मीडिया पर उसे युवा कांग्रेस का पदाधिकारी या कार्यकर्ता बताया जा रहा था। युवा कांग्रेस ने इन दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।

युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष तुषार गुहा ने कहा कि राहुल ठाकुर का संगठन से वर्तमान में कोई भी संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल ठाकुर को काफी पहले ही युवा कांग्रेस से निष्कासित किया जा चुका है।

तुषार गुहा के अनुसार, राहुल ठाकुर को संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार निष्क्रिय रहने, अनुशासनहीनता और संगठन के नियमों का पालन न करने के कारण राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने 12 अक्टूबर 2025 को संगठन से बाहर कर दिया था। इसके बावजूद कुछ लोग जानबूझकर उसका नाम युवा कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो गलत है।

उन्होंने कहा कि राहुल ठाकुर न तो युवा कांग्रेस का पदाधिकारी है और न ही सक्रिय या निष्क्रिय कार्यकर्ता। ऐसे में रायपुर की इस घटना से युवा कांग्रेस को जोड़ना दुर्भावना से प्रेरित है और संगठन की छवि खराब करने का प्रयास है।

युवा कांग्रेस ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि संगठन किसी भी प्रकार की हिंसा, उपद्रव, अवैध हथियारों या कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाली गतिविधियों का समर्थन नहीं करता। युवा कांग्रेस लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीकों में विश्वास रखती है।

IMG 6531

संगठन ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन करते हुए मांग की है कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही मीडिया और आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी खबर या जानकारी को साझा करने से पहले उसके तथ्यों की जांच जरूर करें।

युवा कांग्रेस ने भरोसा दिलाया है कि वह हमेशा शांति, कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़ी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई