मुख्यमंत्री साय से मिले बिलासपुर के प्रबुद्धजन, एयरपोर्ट विस्तार और हवाई सेवाओं पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज नए विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर के प्रबुद्धजनों ने मुलाकात की।

इस दौरान बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के सुचारू संचालन, हवाई सेवाओं को मजबूत करने और अधोसंरचना के विस्तार को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार एयरपोर्ट के व्यवस्थित संचालन के साथ-साथ उसके विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए लगातार जरूरी कदम उठा रही है।

सीएम साय ने कहा कि इन प्रयासों से क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी पहले से बेहतर हुई है। आने वाले समय में बिलासपुर को देश के प्रमुख महानगरों से जोड़ने और यात्रियों को बेहतर हवाई सुविधाएं देने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई