जांजगीर: अवैध वसूली के आरोप में हेड कांस्टेबल सस्पेंड

जांजगीर जिले में अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शिकायत के आधार पर हेड कांस्टेबल विनोद दिवाकर को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मड़वा निवासी टी.आर. साहू ने रक्षित केंद्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक विनोद दिवाकर के खिलाफ अवैध रूप से पैसे वसूलने की गंभीर शिकायत की थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

निलंबन के बाद विनोद दिवाकर को रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा में संबद्ध किया गया है। साथ ही, नियमों के अनुसार उन्हें निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

पुलिस विभाग का कहना है कि मामले की आगे जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 6502

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button