सुकमा में मनरेगा कार्यों की जीआईएस आधारित योजना तैयार, युक्तधारा पोर्टल से बढ़ेगी पारदर्शिता

रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत सुकमा जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन के निर्देशानुसार युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से जीआईएस आधारित ग्राम पंचायत प्लान की एंट्री की जा रही है।

कलेक्टर देवेश ध्रुव के निर्देश और मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले की तीनों जनपद पंचायतों—कोंटा, छिंदगढ़ और सुकमा—की ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता वाले कार्यों की एंट्री प्रारंभ कर दी गई है। कार्ययोजना में बजट का 60 प्रतिशत हिस्सा कृषि से जुड़े कार्यों और 30 प्रतिशत जल संरक्षण से संबंधित कार्यों के लिए निर्धारित किया गया है।

ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए डबरी निर्माण, बकरी शेड, सुअर शेड, तालाब जैसे कार्यों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है। युक्तधारा पोर्टल पर शामिल की जाने वाली परिसंपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है और आधुनिक तकनीक CLART ऐप के जरिए स्थल की उपयुक्तता के अनुसार कार्यों का चयन किया जा रहा है।

ग्राम पंचायतों द्वारा तैयार कार्ययोजना को प्राथमिकता के क्रम में युक्तधारा पोर्टल पर अक्षांश और देशांतर के साथ दर्ज किया जा रहा है। वर्ष 2026-27 में पंचायतों में शुरू होने वाले सभी कार्य इसी प्राथमिकता क्रम के अनुसार किए जाएंगे।

इसके अलावा, हर कार्य में लोकेशन डिटेल दर्ज होने से भविष्य में विभिन्न योजनाओं के समन्वय के जरिए अतिरिक्त कार्य कराना आसान होगा और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी। अब ग्राम पंचायतों में होने वाले सभी कार्य 2 अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभा से अनुमोदन के बाद ही युक्तधारा पोर्टल पर एंट्री के पश्चात शुरू किए जाएंगे।

युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से तैयार लेबर बजट और कार्ययोजना को 1 अप्रैल 2026 से स्वीकृति दी जाएगी। इससे जीआईएस आधारित योजना निर्माण, त्वरित मंजूरी और पारदर्शी कार्य प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई