रायपुर/जगदलपुर: अमित शाह पहुंचे छत्तीसगढ़, बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली/रायपुर। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनका भव्य स्वागत राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया।

अमित शाह 12 और 13 दिसंबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। 12 दिसंबर को शाम 7:15 बजे वे अंडमान-निकोबार के पोर्ट ब्लेयर से रवाना होकर रात 9:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधे होटल मेफेयर पहुंचे, जहां उनका विश्राम निर्धारित है।

13 दिसंबर को अमित शाह होटल मेफेयर में सुबह से दोपहर तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे वे रायपुर से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 1:50 बजे BSF विमान से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में दोपहर 2:45 बजे से 4:45 बजे तक गृह मंत्री बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस खेल आयोजन में हजारों खिलाड़ी पारंपरिक खेलों में हिस्सा लेते हैं। समारोह के बाद वे शाम 4:55 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 7:10 बजे नई दिल्ली में उतरेंगे।

IMG 6334 1

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गृह मंत्रालय ने Z+ श्रेणी की सुरक्षा, बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे और एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग के निर्देश जारी किए हैं। सभी स्थानों पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का समन्वय सुनिश्चित किया गया है।

राजनीतिक रूप से भी यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान, सरेंडर पॉलिसी और विकास परियोजनाओं के संदर्भ में गृह मंत्री की उपस्थिति बस्तर क्षेत्र की सक्रियता बढ़ा सकती है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई