छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, PMO के नए नाम और वन नेशन–वन इलेक्शन पर दी प्रतिक्रिया

रायपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय रखी।

पत्रकारों ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा PMO और केंद्रीय सचिवालय का नाम बदलने के फैसले पर सवाल किया, तो पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने इसे सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा, “यह राजनीतिक बातें हैं, जो बदला है अच्छा किए हैं।” बता दें कि PMO परिसर का नया नाम ‘सेवातीर्थ’ और केंद्रीय सचिवालय का नाम ‘कर्तव्य भवन’ रखा गया है, जिस पर देशभर में चर्चा जारी है।

वन नेशन–वन इलेक्शन पर पूछे गए प्रश्न पर पूर्व राष्ट्रपति ने स्पष्ट कहा कि इस विषय पर उनका निजी मत नहीं है, क्योंकि यह मामला अभी संसद में लंबित है। उन्होंने कहा, “यह मुद्दा संसद में पेंडिंग है, आगे की प्रक्रिया वहीं तय होगी।” गौर करने वाली बात यह है कि इसी विषय पर बनी हाई-लेवल कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ही रहे हैं, इसलिए उनका यह तटस्थ बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रायपुर एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने भी पूर्व राष्ट्रपति का उत्साह से स्वागत किया। कई छात्र उनसे मिलने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं, जहां राज्यभर के छात्रों को उपाधि और मेडल दिए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई