रायपुर में स्वदेशी मेला 2025-26 का भूमि पूजन संपन्न

रायपुर। भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित  स्वदेशी मेला 2025-26  इस वर्ष 18 से 25 दिसंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा। मेले के आयोजन से पूर्व  1 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गुरु ख़ुशवंत सिंह और महापौर मीनल चौबे उपस्थित रहीं।

मेला संयोजक केदारनाथ गुप्ता अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सहसंयोजक जसप्रीत सिंह सलूजा, स्वागत समिति अध्यक्ष आनंद सिंघानिया, सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रांत संयोजक जगदीश पटेल, प्रांत मेला प्रमुख अमर बंसल, प्रबंधक सुब्रत चाकी, महिला मेला प्रमुख आरती दुबे, सह महिला प्रमुख सीमा शर्मा सहित कई गणमान्यजन और समाजसेवी मौजूद रहे।

350 से अधिक स्टॉल और रंगारंग प्रतियोगिताएँ
मेला प्रबंधक सुब्रत चाकी ने बताया कि इस बार मेला भी भव्य रूप में आयोजित होगा। मेले में 350 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें सुई से लेकर बड़ी मशीनरी तक की वस्तुएँ उपलब्ध होंगी। प्रतिदिन मेहंदी, रंगोली, चित्रकला, समूह नृत्य जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी, जिससे हजारों प्रतिभागियों को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

सांस्कृतिक और व्यंजनों का आनंद मेले में छत्तीसगढ़ के अलावा गुजरात, राजस्थान, पंजाब, ओडिशा, आंध्रप्रदेश सहित अन्य राज्यों की संस्कृति, लोक नृत्य और पारंपरिक भोजन के स्टॉल लगेंगे। प्रतिदिन मंच पर लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी, जो मेले की खास आकर्षण होंगी।

विशेष संगोष्ठियाँ भी होंगी आयोजित मेला के दौरान समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञों की संगोष्ठियाँ भी आयोजित की जाएंगी, जिसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

स्वदेशी मेला हर साल की तरह इस बार भी व्यापार, संस्कृति और मनोरंजन का एक भव्य मंच साबित होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई