रायपुर में 60वां डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस आज से, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से 60वां डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस शुरू हो गया है। यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। वे अब 27 नवंबर की रात 11 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचे और अगले दिन सुबह से कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। उनकी सुरक्षा और यात्रा को लेकर सभी अफसरों को अलर्ट पर रखा गया है।

देशभर से डीजी, आईजी, एडीजी, आईबी और अन्य सुरक्षा प्रमुख रायपुर पहुंच चुके हैं। अब तक करीब 236 DG स्तर के अधिकारी शहर में आ चुके हैं। एयरपोर्ट की व्यवस्था देखने के लिए राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी AIG संजय शर्मा संभाल रहे हैं।

अधिकारियों के ठहरने के लिए नया रायपुर से लेकर सिविल लाइन तक 6 अलग-अलग आवास स्थल बनाए गए हैं।

यह कॉन्फ्रेंस भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर में आयोजित हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में पुलिसिंग से जुड़े बड़े मुद्दों की समीक्षा करना और ‘विकसित भारत’ के विज़न के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ का रोडमैप तैयार करना है।

सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, महिला सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और पुलिस कामकाज में फोरेंसिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

यह वार्षिक सम्मेलन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर खुलकर विचार साझा करने का एक बड़ा मंच है। प्रधानमंत्री 2014 से इस आयोजन में गहरी रुचि दिखाते रहे हैं और पुलिस व्यवस्था में नए विचारों को बढ़ावा देते रहे हैं।

पहले भी यह सम्मेलन देश के कई राज्यों-असम, गुजरात, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और ओडिशा में आयोजित किया जा चुका है।

इस बार गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के DGP भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। नए विचारों को शामिल करने के लिए कुछ DIG और SP रैंक के अधिकारियों को भी इस बार आमंत्रित किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई