चौपाटी हटाने पर BJP विधायक का बड़ा बयान: “यह जगह एजुकेशन हब के लिए थी, चौपाटी अवैध थी”

रायपुर। चौपाटी हटाए जाने को लेकर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस जगह चौपाटी बनाई गई थी, वह मूल रूप से एजुकेशन हब के लिए तय थी। भाजपा ने इसके निर्माण के समय ही आपत्ति जताई थी और पत्र लिखकर सवाल उठाए थे।

मूणत ने बताया कि स्मार्ट सिटी ने इस जगह को ‘यूथ हब’ के नाम से प्रोजेक्ट में शामिल किया था, जबकि जमीन तीन महीने पहले तक खेल विभाग की थी। यहां स्टेशनरी, कंप्यूटर सेंटर और 1000 सीटर लाइब्रेरी खोलने की योजना थी, जिसका टेंडर भी हो चुका है।

उन्होंने चौपाटी को अवैध बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने ऐसे अवैध कामों को बढ़ावा दिया है। मूणत ने आरोप लगाया कि चौपाटी संचालकों के साथ कांग्रेस नेताओं की मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रात 2 बजे उनके घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे, जो जनप्रतिनिधियों को डराने की कोशिश है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ महापौर और एमआईसी सदस्य भी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई