PWD’s Cover-up: सड़क मरम्मत या मज़ाक? बिलासपुर में ठेकेदार की खुली धांधली बेनकाब
PWD's Cover-up: ठेकेदार का कारनामा पतली कोलतार परत और बाकी सड़क भगवान भरोसे

बिलासपुर शहर में सड़क मरम्मत का इंतज़ार करते–करते लोग थक गए…और जब पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू किया… तो हालत सुधारने के बजाय हालात और खतरनाक हो गए। (PWD’s Cover-up) मरम्मत के नाम पर जो किया जा रहा है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे विभाग और ठेकेदार शहरवासियों के साथ मज़ाक कर रहे हों।
पीडब्ल्यूडी की आधी-अधूरी मरम्मत ने बढ़ाया गुस्सा
नेहरू चौक, राजेंद्र नगर चौक, राजीव गांधी चौक और हेमूकलोनी चौक से राजेंद्र नगर के बीच सड़क की जो हालत है… वो किसी से छिपी नहीं है।(PWD’s Cover-up) महीनों से गड्ढों से भरी ये सड़क दुर्घटनाओं का जाल बन चुकी है। वाहन चालक परेशान, पैदल यात्री परेशान, और दुकानदार तो रोज़-रोज़ की मुसीबत से तंग आ चुके हैं।अब बात करते हैं पीडब्ल्यूडी की जिनसे शहर को उम्मीदें थीं।
हीरो बनना था,जीरो बन गए पीडब्ल्यूडी की मरम्मत पर जनता का फूटा गुस्सा(PWD’s Cover-up)
कई दिनों की मशक्कत के बाद विभाग ने सड़क मरम्मत का काम शुरू तो किया, लेकिन उस काम का अंदाज़ा आप इस बात से लगा लीजिए कि ठेकेदार ने चौक के पास मोड़ पर बस 20 फीट लंबी एक पतली-सी कोलतार की पट्टी बिछाकर काम पूरा मान लिया।जी हां सिर्फ 20 फीट… और उसके अगले ही 5 फीट पर गड्ढों की वही पुरानी बारात खड़ी मिलती है। पूछिए तो लगता है जैसे ठेकेदार को “पतली लाइन” ही रिपेयर करने का ठेका मिला था।
गड्ढों की गारंटी,पीडब्ल्यूडी की क्वालिटी पर सवाल भारी(PWD’s Cover-up)
बाकी सड़क का मालिक कौन है… ये सवाल आज हर स्थानीय नागरिक पूछ रहा है।राजेंद्र नगर से अग्रसेन चौक तक का पूरा मार्ग टूट चुका है। बारिश के बाद तो गड्ढे इतने खतरनाक हो गए कि बाइक से निकलना किसी जोखिम भरी स्टंटबाज़ी से कम नहीं। नागरिकों का कहना है कि इतनी महत्वपूर्ण सड़क, जहां कलेक्टर, कमिश्नर, शहर विधायक और कई बड़े अफसरों के आवास हैं… वहां भी अगर ये हाल है तो बाकी शहर की कैसी सुध ली जा रही होगी समझा जा सकता है। स्थानीय दुकानदार बंटी बजाज ने बताया ये सड़क उनकी रोज़ की परेशानी बन चुकी है, शिकायत की, वीडियो भेजे, लेकिन जो काम रात में किया गया, वो खुली धांधली है। 20 फीट पर मरम्मत, और उसके ठीक आगे टूटी सड़क जस की तस। अगर यही मरम्मत है तो इससे बेहतर होता कि काम शुरू ही न करते।
सड़क मरम्मत या मज़ाक? बिलासपुर में ठेकेदार की खुली धांधली बेनकाब(PWD’s Cover-up)
शहर की जनता आज पूछ रही है।क्या सड़क मरम्मत इसी तरह टुकड़ों में होती रहेगी? क्या जनता का पैसा एक पतली परत में यूं ही बहता रहेगा? और क्या पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार सड़क मरम्मत से ज्यादा अपनी खानापूर्ति पर ध्यान दे रहे हैं?अब देखने वाली बात ये होगी कि इस खबर के बाद विभाग हरकत में आता है या फिर एक और लीपापोती करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।





