रायपुर: रक्षाबंधन पर मिली मां-बेटी की लाश का राज़ खुला, विसरा रिपोर्ट में सामने आई असल वजह

रायपुर। रक्षाबंधन के दिन हुई मां–बेटी की रहस्यमयी मौत का खुलासा अब हो गया है। पुलिस को मिली विसरा रिपोर्ट में पता चला है कि मां बिंदा बाई की मौत ज्यादा शराब पीने से हुई थी। वहीं जब बेटी उषा ने अपनी मां को तड़पते हुए देखा तो उसे अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। घर में उस समय कोई नहीं था, इसलिए घटना की कोई प्रत्यक्ष जानकारी पहले पुलिस को नहीं मिल सकी।

यह घटना रायपुर से लगे खरोरा क्षेत्र के पचरी गांव में 9 अगस्त को हुई थी। गांव के सतनामी पारा में मां-बेटी की लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

55 वर्षीय बिंदा बाई चतुर्वेदी अपने बेटे शीतल के साथ रहती थी। रक्षाबंधन के दिन उसकी 40 वर्षीय बेटी उषा मनहरे मायके आई थी। परिवार ने त्योहार के दिन साथ में खाना-पीना किया था। उषा की बड़ी बहन का बेटा धीरज भी शाम को मिला और फिर चला गया। उस समय भाई शीतल नशे में सो रहा था।

रात करीब 8 बजे जब शीतल सोकर उठा और तालाब जाने बाहर निकला, तब मां और बहन सामान्य रूप से बात कर रही थीं। लेकिन कुछ देर बाद वह वापस घर लौट आया तो देखा कि बरामदे और कमरे में मां और बहन दोनों जमीन पर गिरी थीं और तड़प रही थीं।

शीतल पड़ोस के डॉक्टर को लाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने इलाज से मना कर दिया और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। अस्पताल ले जाने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी।

पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह साफ नहीं होने पर पुलिस ने विसरा जांच करवाई थी। रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस इस मामले की जांच बंद करने की तैयारी में है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई