रायपुर में रिटायर्ड फूड अफसर ने युवती से किया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, फेसबुक पर दोस्ती से शुरू हुआ था संबंध

रायपुर में छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के रिटायर्ड फूड अफसर संजय दुबे पर 23 वर्षीय युवती ने रेप और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरंग थाना में 8 पन्नों की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद आरोपी ने नजदीकियां बढ़ाईं और घर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार, संजय दुबे ने पहले खुद को लेखक बताया और शादी का झांसा देकर विश्वास जीत लिया। उसने कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, फोटो और वीडियो बनाए और बाद में वायरल करने की धमकी देकर 3 लाख रुपये वसूले।

शिकायत में युवती ने बताया कि 2018-19 में फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी, जबकि 2021 में आरोपी उसके घर आया और जबरन संबंध बनाए। पीड़िता ने कहा कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के पास आरोपी और पीड़िता के बीच की चैटिंग और फोटो के कुछ स्क्रीनशॉट मौजूद हैं, जिनमें आरोपी ने युवती से अश्लील बातें की हैं। आरंग थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर संजय दुबे के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के तहत केस दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के मोबाइल और चैट रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने युवती को कई बार पैसे और गिफ्ट देने का लालच भी दिया था। पुलिस का कहना है कि साइबर टीम आरोपी की ऑनलाइन गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button