गुजरात दौरे पर CM विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात – विकास और सहयोग पर हुई चर्चा

रायपुर/गांधीनगर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने राज्यों के बीच विकास और सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में सभी राज्यों की साझी भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार और सुशासन के जरिए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम कर रही हैं।
मुख्यमंत्री साय ने भूपेंद्र पटेल को बस्तर की लोककला पर आधारित “बस्तर आर्ट” और “बस्तर दशहरा” की कॉफी टेबल बुक भेंट की। मुख्यमंत्री पटेल ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की सराहना की और राज्य के रजत जयंती वर्ष पर विकास व जनकल्याण के कार्यों के लिए शुभकामनाएँ दीं।
दोनों नेताओं ने भविष्य में गुजरात और छत्तीसगढ़ के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।





