केंद्र के अहम मंत्रालयों में अफसरों की नई तैनाती, कई IAS और IRS अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

रायपुर। केंद्र सरकार ने अलग-अलग मंत्रालयों में कई वरिष्ठ अफसरों की नई तैनाती की है। इनमें भाप्रसे (IAS) और अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारी शामिल हैं। आदेश के मुताबिक करीब आधा दर्जन अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर सचिव और निदेशक के पदों पर नियुक्त किया गया है।

2009 बैच के आईआरएस विनय शील गौतम को राजस्व विभाग से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। उन्हें नई दिल्ली स्थित सहकारिता मंत्रालय में निदेशक बनाया गया है। वे यह जिम्मेदारी पांच साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, संभालेंगे।

वहीं 2011 बैच के आईएएस भूपिंदर कुमार (एजीएमयूटी कैडर) को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें भी पांच साल की अवधि या अगले आदेश तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर काम करने की अनुमति दी गई है।

इसके अलावा, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1991 बैच की आईएएस देबाश्री मुखर्जी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह यह जिम्मेदारी 8 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक निभाएंगी। यह प्रभार उन्हें 1992 बैच के आईएएस सुभाष चंद्र लाल दास के अवकाश पर रहने के दौरान दिया गया है।

सरकार के इस फैसले के बाद इन अफसरों को तुरंत नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

IMG 4993 IMG 4994 IMG 4995 IMG 4996

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई