35 Lakh Fraud: दुबई की धार्मिक यात्रा कराने का झांसा देकर 35 लाख की ठगी

35 Lakh Fraud: सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

बिलासपुर के तारबाहर निवासी शेख अकरम ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि कटघोरा निवासी वसीम अली और उसकी पत्नी रेशमा अली ने दुबई की धार्मिक यात्रा कराने का झांसा देकर उनसे 35 लाख रुपये की ठगी की।(35 Lakh Fraud) शिकायत के अनुसार, वसीम अली और रेशमा अली, जो तालापारा के तैयबा चौक में टूर एंड ट्रेवल्स का दफ्तर चला रहे थे, ने वर्ष 2023 में शेख अकरम समेत 10 अन्य लोगों को दुबई की धार्मिक यात्रा पर ले जाने का वादा किया था।

कटघोरा के दंपत्ति के खिलाफ रिपोर्ट, 10 लोगों से किया गया धोखाधड़ी का शिकार

आरोप है कि दंपत्ति ने यात्रा के नाम पर इन लोगों से बड़ी रकम वसूल की, लेकिन तय समय पर यात्रा नहीं कराई और ना ही रकम वापस की। इस ठगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (35 Lakh Fraud) पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई