Beat Up The Tutor: आचार्या कोचिंग के शिक्षकों ने होम ट्यूटर को सरेराह पीटा…

Beat Up The Tutor: शिक्षा के मंदिर में गुंडागर्दी

बिलासपुर में शिक्षा के मंदिर कोचिंग संस्थान में शिक्षकों की गुंडागर्दी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। (Beat Up The Tutor) तारबाहर थाना क्षेत्र के सीएमडी चौक के पास आचार्या कोचिंग क्लासेज के शिक्षकों ने एक होम ट्यूटर की सरेराह पिटाई कर दी।

शिक्षक बने हमलावर,Beat Up The Tutor

पीड़ित युवक अपने छात्रों से बातचीत कर रहा था, तभी कोचिंग के दो शिक्षक आदिल और सर्वेस वहां पहुंचे और उस पर आरोप लगाने लगे कि वह उनके छात्रों से अपनी ट्यूशन का प्रचार कर रहा है। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन शिक्षकों ने ट्यूटर को धमकाते हुए कहा कि वह अब दोबारा उस इलाके में दिखाई न दे।

सरेराह पिटाई का वीडियो वायरल,Beat Up The Tutor

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि शिक्षक, जो समाज में शिक्षा और संस्कार के प्रतीक माने जाते हैं, अगर खुद इस तरह का व्यवहार करेंगे, तो यह पूरे शिक्षा जगत की छवि को धूमिल करता है। लोगों का यह भी कहना है कि प्रतिस्पर्धा शिक्षा की गुणवत्ता में होनी चाहिए, न कि सड़कों पर हाथापाई में। फिलहाल तारबाहर पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी है।अब देखना होगा कि शिक्षा के नाम पर हो रही इस गुंडागर्दी पर पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई