First Video Of The Train Accident: वायरल हुआ रेल दुर्घटना के समय का पहला वीडियो

First Video Of The Train Accident: बिलासपुर के लालखदान क्षेत्र में भीषण रेल हादसा

बिलासपुर जिले के लालखदान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद हुई भीषण रेल दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।(First Video Of The Train Accident) इस दर्दनाक हादसे का पहला वीडियो, जो घटना के समय ही एक यात्री द्वारा मोबाइल से बनाया गया था, अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हादसे के तुरंत बाद का वास्तविक मंजर साफ दिखाई देता है।

बिलासपुर के लालखदान क्षेत्र में भीषण रेल हादसा,First Video Of The Train Accident

जानकारी के अनुसार, एक यात्री शुरू में स्थिति को सामान्य समझते हुए वीडियो बना रहा था, लेकिन जैसे ही वह इंजन की ओर बढ़ा, दुर्घटना की गंभीरता का एहसास हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि बोगियों से यात्री घबराकर कूद रहे हैं, चारों ओर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मची हुई है। कई लोग अपने परिजनों को खोजते नजर आ रहे हैं, जबकि घायल यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं।

अफरा-तफरी और दहशत का माहौल रहा,First Video Of The Train Accident

खबर लगते ही स्थानीय लोग और उसके बाद राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो ने हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया है, जिससे साफ झलकता है कि दुर्घटना के बाद वहां कैसी अफरा-तफरी और दहशत का माहौल रहा होगा। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button