प्रधानमंत्री मोदी से मिली रामनामी समुदाय की टोली, सीएम साय बोले – ‘राम भक्ति को जीवन साधना बनाकर दिखाया प्रधानमंत्री ने’

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात ने सभी का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस भावनात्मक पल को साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री के रायपुर आने से कुछ घंटे पहले उन्होंने मंत्रालय में रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। उनकी प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा देखकर इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की गई।

राज्य की रजत जयंती समारोह के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी से उनकी भेंट हुई, तो समुदाय के सदस्यों ने आदरपूर्वक उन्हें पारंपरिक ‘मोर मुकुट’ पहनाने की इच्छा जताई। प्रधानमंत्री ने इसे बड़े आत्मीय और सहज भाव से स्वीकार किया। मुख्यमंत्री साय ने लिखा कि यह दृश्य वास्तव में हृदय को स्पर्श कर गया।

उन्होंने कहा कि “रामनाम ही जिनका धर्म है, राम भक्ति ही जिनका कर्म है, ऐसा अद्भुत और राममय है हमारा रामनामी समुदाय।” उन्होंने आगे लिखा कि उनके शरीर पर लिखा ‘राम’ केवल नाम नहीं, बल्कि समर्पण, तपस्या और आस्था का प्रतीक है।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह भाव स्पष्ट करता है कि राम भक्ति केवल पूजा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पवित्र साधना है, जिसे उन्होंने अपने कर्म और आचरण से साकार किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई