ब्लैकमेलर गिरफ्तार: महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
मस्तूरी में वीडियो वायरल करने और जातिगत गाली-गलौज का आरोप,

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में (ब्लैकमेलर गिरफ्तार) महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर जातिगत गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामले में अजय चौधरी, नरेश पटेल और पीताम्बर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है..
अजय चौधरी समेत तीन गिरफ्तार (ब्लैकमेलर गिरफ्तार)
मामला मस्तूरी क्षेत्र के खपरी लिमतरा गांव का है। शिकायत के मुताबिक कमल चौहान हार्वेस्टर और ट्रैक्टर से कृषि परिवहन का काम करते हैं। काम की देखरेख के लिए गांव के पीताम्बर सिंह, अजय चौधरी और अन्य लोगों को रखा गया था। हिसाब-किताब में गड़बड़ी के आरोप के बाद उन्हें काम से हटा दिया गया था।
आरोप है कि इसी बात को लेकर 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी कमल चौहान के पास पहुंचे और जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान योगेश चौहान और उसकी पत्नी राजकुमारी चौहान का अश्लील वीडियो मोबाइल पर दिखाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने का भी आरोप है….
शिकायत के आधार पर मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं, आईटी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान मस्तूरी थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने खपरी लिमतरा में दबिश देकर अजय चौधरी पिता अमृत चौधरी उम्र 23 वर्ष, नरेश पटेल पिता कुश कुमार पटेल उम्र 24 वर्ष और पीताम्बर सिंह पिता बैजनाथ उम्र 38 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों पर महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की घटना में शामिल होने की बात सामने आई। इसके बाद 12 अगस्त को तीनों को गिरफ्तार किया गया और 13 अगस्त को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया





