बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले

बिलासपुर। जिले के पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के आदेश के तहत 13 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इसके तहत कई प्रमुख थानों में प्रभारी बदले गए हैं।
आदेश के अनुसार, निरीक्षक राहुल तिवारी को कोनी थाना से हटाकर पुलिस नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर निरीक्षक भावेश शेन्डे को मोपका पुलिस सहायता केंद्र से कोनी थाना प्रभारी बनाया गया है।
सयबर सेल में निरीक्षक गोपाल कृष्ण सतपथी की नियुक्ति की गई है और उनके स्थान पर राजेश मिश्रा को सीपत थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, उप निरीक्षक राज सिंह को बेलगहना चौकी से पचपेड़ी थाना भेजा गया है और श्रवण टंडन को पचपेड़ी से सरकंडा थाना प्रभारी बनाया गया है।
उप निरीक्षक अवधेश सिंह को सरकंडा से मल्हार चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि ऑकारघर दीवान को मल्हार से हटाकर मोपका पुलिस सहायता केंद्र भेजा गया है। महिला थाना की उप निरीक्षक हेमन्त सिंह को बेलगहना चौकी प्रभारी बनाया गया है।
मस्तूरी थाना के उप निरीक्षक गणेश महिलांगे को सिटी कोतवाली में पदस्थ किया गया है और शीतला प्रसाद त्रिपाठी को सिटी कोतवाली से रक्षित केंद्र भेजा गया है। स.उ.नि. भानू पात्रे को रक्षित केंद्र से थाना अ.जा.क. और संतोष चतुर्वेदी को थाना हिरीं से रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है।
यह आदेश 22 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक चुस्ती बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।





