Raid On Sweet Shops: दीपावली पर मिलावट पर कड़ी नजर, मिठाई दुकानों का सघन निरीक्षण शुरू
Raid On Sweet Shops: खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न दुकानों से लिए मिठाई के नमूने, जांच के बाद होगी कार्रवाई

दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए नकली खोवा और गुणवत्ताहीन मिठाइयों की संभावित बिक्री को रोकने के उद्देश्य से बिलासपुर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। (Raid On Sweet Shops) नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन और कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी एवं अंकित गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न मिठाई दुकानों से मिठाइयों के नमूने एकत्रित किए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न दुकानों से लिए मिठाई के नमूने, जांच के बाद होगी कार्रवाई,Raid On Sweet Shops
टीम ने मेसर्स हरिओम स्वीट्स तखतपुर से बुन्दी लड्डू और काजू बर्फी, सत्यम स्वीट्स तखतपुर से रोल बर्फी, रॉयल स्वीट्स राजेन्द्र नगर से बेसन पात्रा, महेश स्वीट्स तारबाहर से काला जामुन, बेकर्स फर्म तारबाहर से मथुरा पेड़ा और दिल्ली स्वीट्स रिंग रोड से गोंद लड्डू के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए हैं। (Raid On Sweet Shops) साथ ही मनोज स्वीट्स मुंगेली नाका, महामाया स्वीट्स मुंगेली नाका एवं सूर्या रॉयल स्वीट्स पुराना बस स्टैंड पर भी औचक निरीक्षण किया गया। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं नियम विनियम 2011 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत विभागीय मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों की मौके पर जांच की जा रही है और यह सतत रूप से जारी रहेगा





