बीजापुर में नया ताड़पाला बेस कैंप स्थापित, सुरक्षा और विकास की दिशा में बड़ा कदम

बीजापुर। नक्सल प्रभावित दक्षिण बीजापुर जिले में पुलिस ने कर्रेगुट्टा पहाड़ के पास एक नया ताड़पाला बेस कैंप स्थापित किया है। यह कदम छत्तीसगढ़ सरकार की “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत उठाया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को सुरक्षा, विकास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

यह नया कैंप माओवादी गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा बलों के लिए ऑपरेशन लॉन्चिंग पॉइंट के रूप में काम करेगा। इसके जरिए आसपास के इलाकों में एरिया डॉमिनेशन, सतत गश्त और नक्सली नेटवर्क पर नियंत्रण को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही, बेस कैंप के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविर, खेल प्रतियोगिताएं, सौर लाइट, पेयजल और शिक्षा जैसी सुविधाएं भी पहुंचाई जाएंगी। इससे पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास बढ़ेगा और युवाओं की नक्सली संगठनों में भर्ती पर भी रोक लगेगी।

दुर्गम इलाकों में यह कैंप स्थापित कर सुरक्षा बलों ने एक बार फिर अपने साहस और समर्पण का परिचय दिया है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2024 से अब तक जिले में 38 सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं। इसी अवधि में 599 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 196 मारे गए और 973 गिरफ्तार किए गए हैं।

हालांकि, बढ़ते दबाव से बौखलाए नक्सलियों ने फिर एक बार कायराना हरकत की है। बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता पूनेम सत्यम की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद माओवादियों ने मौके पर पर्चे फेंककर उस पर पुलिस से मिलीभगत और मुखबिरी के आरोप लगाए हैं। यह घटना मुंजाल कांकेर इलाके की बताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button