रायपुर में डेस्टिनेशन पार्टी और सट्टा विवाद ने मचाई सनसनी

रायपुर। राजधानी रायपुर और आसपास के जंगलों में हो रही डेस्टिनेशन पार्टियों ने युवाओं को आकर्षित किया है, लेकिन ये पार्टियां कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाती दिखाई दे रही हैं। इन पार्टियों का बहाना अक्सर ट्रैकिंग और डेस्टिनेशन का किया जाता है, लेकिन असल में इनमें बैचलर पार्टी, न्यूड पार्टी और नशे की गतिविधियां होती हैं। आयोजक हर वीकेंड भारी टिकट लेकर पार्टियों का आयोजन करते हैं, जिसमें जीएसटी और आबकारी टैक्स का भुगतान नहीं किया जाता। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्टरों के जरिए युवाओं को इन पार्टियों की ओर आकर्षित किया जा रहा है।

राज्य के कई इलाकों में इन पार्टियों का आयोजन बड़े पैमाने पर हो रहा है। रायपुर, कसडौल, बलौदा बाजार, राजिम, कांकेर, चारामा, बागबाहरा, महासमुंद और खरियार रोड के फार्महाउस इसके मुख्य केंद्र बने हुए हैं। अमलेश्वर पाटन रोड और अन्य फार्महाउस पर विदेशी कंपनियां खुलेआम इन आयोजनों के जरिए लाखों रुपए कमा रही हैं। इसके बावजूद पुलिस और जिला प्रशासन को इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है।

साथ ही, राजधानी के वीआईपी रोड स्थित जूक क्लब रविवार रात हिंसा का केंद्र बन गया। इस दौरान पुलकित और प्रखर चंद्राकर अजय शंकर पांडे उर्फ अज्जू पांडे के साथ भिड़ गए। मारपीट और फायरिंग की धमकी के बीच क्लब में कई टेबल, कुर्सियां और शीशे टूट गए। मारपीट में अज्जू पांडे गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महासमुंद से पुलकित और प्रखर को गिरफ्तार कर रायपुर लाया है, जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

इस पूरे मामले का प्रमुख नाम विकास अग्रवाल है, जिन्हें रायपुर का सट्टा किंग माना जाता है। उनके खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी और सट्टा से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विकास अग्रवाल का अंडरवल्र्ड नेटवर्क केवल रायपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि बिलासपुर और अन्य जिलों में भी फैला हुआ है। उनके नेटवर्क में शामिल लोग महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के जरिए राज्य और देश के बाहर भी सक्रिय रहे हैं।

सट्टे के पैसों और पुराने विवाद के चलते यह हिंसक घटना हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है ताकि युवाओं को इन अवैध और हानिकारक आयोजनों से बचाया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई