कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन: मुख्यमंत्री साय ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

रायपुर। राजधानी में चल रही कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह समेत सभी रेंज आईजी, कलेक्टर और एसपी मौजूद रहे।

एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद एक घंटे का ब्रेक रखा गया है। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक डीएफओ (वनमंडलाधिकारी) कॉन्फ्रेंस होगी। इस बैठक में वन विभाग की योजनाओं, वन्यजीव संरक्षण, संसाधन प्रबंधन और क्षेत्रीय नीतियों पर चर्चा की जाएगी।

कांफ्रेंस के समापन अवसर पर शाम 4.15 बजे से 7.30 बजे तक ‘सुशासन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें अधिकारी और नीति-निर्माता आपस में संवाद करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने इस कांफ्रेंस को राज्य में सुशासन और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने का अहम मंच बताया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई