छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए खुशखबरी: 3100 रुपए प्रति क्विंटल दर से धान खरीदी, भुगतान एक सप्ताह में

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य में 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी की जाएगी। सरकार 25 लाख से अधिक किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी और किसानों को भुगतान खरीदी के एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ई-केवाईसी और एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया। पंजीकरण 31 अक्टूबर 2025 तक कराया जा सकेगा।

धान खरीदी की निगरानी के लिए मार्कफेड कार्यालय में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे ताकि सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान आवक रोकी जा सके। समितियों को शून्य सुखत धान खरीदने पर प्रति क्विंटल ₹5 का प्रोत्साहन भी मिलेगा।

धान खरीदी को सुगम बनाने के लिए ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल एप शुरू किया गया है। इस एप से किसान ऑनलाइन टोकन निकाल सकेंगे, जिससे लंबी कतारों से राहत मिलेगी। खरीदी के दौरान बायोमैट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा। कुल 2739 खरीदी केंद्रों से धान लिया जाएगा, जहां वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र प्रभारी बनाया जाएगा।

केंद्र सरकार सेंट्रल पूल में 73 लाख टन चावल लेने का लक्ष्य रखी है। डिजिटल क्राप सर्वे के जरिए प्रदेश के 23 लाख हेक्टेयर कृषि रकबे का सर्वे पूरा किया जा चुका है। प्रदेश कांग्रेस ने 15 नवंबर के बजाय एक नवंबर से खरीदी करने और दर  3,286 तय करने की मांग की, लेकिन उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे खारिज करते हुए कहा कि सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी और पूरी कीमत देगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई