अमित शाह और CM विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी के मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर/जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दंतेश्वरी से देश और प्रदेश की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पूजा कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने पूजा के महत्व को और बढ़ा दिया।





