रायपुर में देर रात तक खुले होटल-क्लब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। राजधानी में देर रात तक संचालित हो रहे होटल, क्लब और ढाबों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने नियम तोड़ने और आधी रात तक संचालन करने वाले 18 संस्थानों के खिलाफ पंचनामा तैयार कर जिला प्रशासन और नगर निगम को पत्र भेजा है। अब इनके आबकारी और गुमास्ता लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।

यह कार्रवाई 15 सितंबर की रात एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की मदद से की गई। पुलिस की 15 से अधिक टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की।

इस दौरान तेलीबांधा का हाइपर क्लब, शीतल इंटरनेशनल का जूक पब, मोका बार एंड रेस्टोरेंट, होटल फ्लोरेंस, सिमर्स बार, नवा रायपुर का आईपी क्लब और पियानो क्लब शैमरॉक गार्डन देर रात तक खुले मिले। पुलिस का कहना है कि इन जगहों पर ग्राहकों को अवैध रूप से शराब भी परोसी जा रही थी।

इसी तरह कई ढाबे और रेस्टोरेंट भी तय समय सीमा के बाद संचालित पाए गए। इनमें एमपी किचन जोरा, शेफ किचन मरीन ड्राइव, स्नो बेरी आईलैंड मरीन ड्राइव, ढाबा शाबा विधानसभा, प्रिंस ढाबा विधानसभा और राजू ढाबा विधानसभा शामिल हैं।

पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम को इनके गुमास्ता लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई