छत्तीसगढ़ में अवैध पेड़ कटाई रोकने कड़े कानून की मांग

छत्तीसगढ़: में लगातार हो रही अवैध पेड़ कटाई से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और आम लोगों को स्वच्छ हवा भी नहीं मिल पा रही है। इसे रोकने के लिए राज्य सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग उठ रही है।

प्रस्ताव है कि स्कूल, कॉलेज, पंचायत स्तर पर नियमित पौधरोपण अभियान चलाए जाएं और पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए जाएं। साथ ही, शहरों के भीतर चल रहे उद्योगों को बाहर शिफ्ट कर उन्हें अपने कैंपस में अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए मजबूर किया जाए।

विशेष टीम बनाकर उद्योगों का निरीक्षण करने और जिन उद्योगों ने पौधे नहीं लगाए हैं, उन्हें अनुमति रद्द करने की बात भी सामने आई है।

इसके अलावा, अवैध पेड़ कटाई करने वालों पर भारी जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों से शिकायत लेने के लिए सरकार को एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी करने की मांग है, ताकि सूचना देने वाले को कार्रवाई का अपडेट मिल सके।

उद्देश्य यही है कि पेड़ों की सुरक्षा हो, प्रदूषण कम हो और आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा मिल सके।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button