छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में यलो अलर्ट, बेमेतरा में 50% कम बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने सोमवार को सभी 33 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 60 मिमी बारिश तोंगपाल में दर्ज हुई।

अब तक प्रदेश में औसतन 1029 मिमी बारिश हो चुकी है। बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 1372.5 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 51% ज्यादा है। इसके विपरीत बेमेतरा जिले में केवल 482.6 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। वहीं, बस्तर, राजनांदगांव और रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास रही।

पिछले हफ्ते भारी बारिश से उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात बने। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर जिलों में 200 से अधिक घर ढह गए और कई पुल बह गए। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य चलाते हुए 2196 लोगों को शिविरों में शिफ्ट किया। इन्हें स्कूल, आश्रम और इंडोर स्टेडियम में ठहराया गया है।

बारसूर में स्टेट हाईवे-5 का पुल टूट जाने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित है। लोग सीढ़ी बांधकर आने-जाने को मजबूर हैं। इस आपदा में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में मुश्किलें बरकरार हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई