रायपुर में बिजली गिरने से छात्र की मौत, एयरपोर्ट का सिस्टम फेल; 28 जिलों में यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है और अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज 28 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इसी बीच बुधवार को रायपुर में दर्दनाक हादसा हुआ, जब स्कूल मैदान में फ्रिसबी खेल रहे 10वीं कक्षा के छात्र प्रभात साहू की छाती पर बिजली गिर गई। प्रभात, एसीबी रायपुर में पदस्थ पुलिसकर्मी शिव शरण साहू का बेटा था। हादसा सेंट जोसेफ स्कूल, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के अनुसार, जिस जगह पर बिजली गिरी, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर चर्च का तड़ित चालक लगा हुआ था। आशंका है कि बिजली का एक हिस्सा छात्र पर गिरा। प्रभात की दो बड़ी बहनें हैं, जिनमें से एक हाईस्कूल में पढ़ाई कर रही है।

वहीं, रायपुर एयरपोर्ट पर भी बिजली गिरने से नेविगेशन सिस्टम फेल हो गया। इससे पांच फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं, जिनमें दिल्ली से आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E5138 को भोपाल भेजा गया। इसमें 170 यात्री सवार थे, जिनमें दुर्ग सांसद विजय बघेल और वरिष्ठ IAS अधिकारी सोनमणी बोरा भी शामिल थे। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि सिस्टम बहाल करने तक फ्लाइट संचालन प्रभावित रहा।

प्रदेश में अब तक 998.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बलरामपुर जिले में 1348.4 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 54% ज्यादा है। वहीं बस्तर संभाग में हाल की बारिश से 200 से अधिक घर ढह गए और हजारों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई