पीएम मोदी 31 अक्टूबर को आएंगे छत्तीसगढ़, रजत जयंती उत्सव में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। इस साल छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है।
राज्य का गठन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था, इसलिए इस वर्ष को सरकार ने “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 1 नवंबर को होने वाला राज्योत्सव इस बार रजत जयंती के रूप में मनाया जाएगा।
सीएम ने कहा कि इस मौके को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। अगले 25 हफ्तों तक अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए रजत जयंती वर्ष मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी को इसमें शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है और उनके आने की पुष्टि हो चुकी है।





