बस्तर में 11 सितंबर को होगा इन्वेस्टर कनेक्ट, बड़े निवेश और रोजगार की उम्मीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार अब बस्तर में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग 11 सितंबर 2025 को बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन करेगा।

यह कार्यक्रम पहले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, रायपुर के साथ टोक्यो, ओसाका और सियोल जैसे शहरों में सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है। इन आयोजनों से अब तक ₹6.65 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। अब सरकार इन संभावनाओं को बस्तर तक ले जाने की तैयारी में है।

क्या है खास

बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट से युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के अवसर मिलेंगे।

औषधि निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र उद्योग, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस व डिफेंस जैसे क्षेत्रों में निवेश को प्राथमिकता दी जाएगी।

पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिला है। होटल, इको-टूरिज्म और एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी परियोजनाओं पर 45% तक सब्सिडी मिलेगी।

एससी/एसटी उद्यमियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को 10% अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

आत्मसमर्पित नक्सलियों को नई इकाइयों में नौकरी देने पर 5 साल तक वेतन पर 40% सब्सिडी दी जाएगी।

स्टील सेक्टर की इकाइयों को 15 साल तक रॉयल्टी रीइम्बर्समेंट मिलेगा।

इस आयोजन में देश-विदेश के 200 से अधिक बड़े निवेशकों और स्थानीय उद्यमियों के शामिल होने की संभावना है। कई महत्वपूर्ण समझौते भी होंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार बस्तर के युवाओं को नए कौशल और रोजगार के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह आयोजन बस्तर को समावेशी और सतत विकास की ओर ले जाने वाला एक अहम कदम साबित होगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई