नक्सलियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, केंद्रीय गृहसचिव की मॉनीटरिंग में चार राज्यों के अफसरों की रायपुर में बैठक

रायपुर। बारिश खत्म होते ही नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन को तेज करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी रणनीति पर मंथन के लिए शुक्रवार को नया रायपुर के एक निजी रिसॉर्ट में अहम बैठक आयोजित की गई। सुबह 9.30 बजे शुरू हुई इस बैठक का नेतृत्व केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी चीफ तपन कुमार डेका कर रहे हैं।

बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के डीजीपी शामिल हुए हैं। इनके अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनआईए और इंटेलिजेंस एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य एजेंडा ऑपरेशन को और आक्रामक बनाना और सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों की घेराबंदी करना है।

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया किया जाएगा। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वामपंथी उग्रवाद प्रभाग (LWE) के बिंदुओं पर विशेष चर्चा हो रही है। खासकर छत्तीसगढ़-ओडिशा, छत्तीसगढ़-तेलंगाना और मध्यप्रदेश के बालाघाट से लगे इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर रोक लगाने की रणनीति बनाई जा रही है।

बैठक में इस बात पर सहमति बन रही है कि आने वाले सभी ऑपरेशन पूरी तरह इंटेलिजेंस बेस्ड होंगे। आईबी की रिपोर्ट्स के आधार पर फोर्स की मूवमेंट होगी ताकि जंगलों और सीमावर्ती इलाकों में छिपे नक्सलियों पर सीधा वार किया जा सके।

अधिकारियों का मानना है कि राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और समय पर सूचनाओं के आदान-प्रदान की प्रणाली मजबूत होने से नक्सलियों की कमर तोड़ना आसान हो जाएगा। उद्देश्य यही है कि किसी भी इलाके में उन्हें सुरक्षित ठिकाना न मिल पाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई