बस्तर में नक्सलियों से मुठभेड़, रायपुर में चल रही बड़ी बैठक

बस्तर। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार तेज़ हो रहा है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कई नक्सली मारे जाने और घायल होने की खबर है, हालांकि अभी सटीक आंकड़े सामने नहीं आए हैं।
इधर राजधानी रायपुर के मेफ़ेयर होटल में नक्सलवाद के खिलाफ रणनीति बनाने को लेकर बड़ी बैठक चल रही है। इस बीच जवानों का बस्तर में पराक्रम देखने को मिला है। फिलहाल पुलिस अफसर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
बताया जा रहा है कि बस्तर के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ने के बाद सुरक्षाबल लगातार अभियान तेज़ कर रहे हैं। हाल के दिनों में कई नक्सली सरेंडर भी कर चुके हैं, जिससे सुरक्षाबलों का मनोबल और ऊँचा हुआ है। अब इस मुठभेड़ को भी नक्सल उन्मूलन की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।





