नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता: नारायणपुर में माओवादी गिरफ्तार, सुकमा से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने थाना ओरछा क्षेत्र के ग्राम दुर्गीन-मरकाबेड़ा के जंगल पहाड़ में ऑपरेशन चलाते समय एक सक्रिय माओवादी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ईदवाया निवासी मड्डा कुहडाम के रूप में हुई है, जो 2019 से अप्रैल 2025 तक भटबेड़ा मिलिशिया कमांडर के रूप में प्रतिबंधित माओवादी संगठन में सक्रिय था। वह पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने और आईईडी लगाने जैसे काम करता था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए। जब्त सामग्री में बीजीएल, बीजीएल सेल और गोलियां, 12 बोर बंदूक, भरमार बंदूक, डेटोनेटर, बारूद से भरा प्लास्टिक डिब्बा और अन्य सामान शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरफ्तारी के समय भी अपने साथियों के साथ सुरक्षाबलों पर हमला करने की योजना बना रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इधर सुकमा जिले में भी सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कोयमेंटा इलाके के घने जंगल और दुर्गम पहाड़ियों से जवानों ने नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया। इसमें कंट्री मेड राइफल, बीजीएल लांचर, विस्फोटक, इलेक्ट्रिक वायर, UAV नेत्रा का टूटा प्रोपेलर, लोहे का बेस प्लेट, पोल एंगलर, आयरन क्लैंप, नक्सलियों की वर्दी, एम्युनेशन पाउच, बैटरी केसिंग और एक्सटेंशन बोर्ड समेत भारी मात्रा में सामग्री मिली। सुरक्षाबलों के अनुसार इनका इस्तेमाल जवानों पर बड़े हमले की तैयारी के लिए किया जा रहा था, लेकिन उनके मंसूबे ध्वस्त हो गए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई