राजस्थान-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश-बाढ़ का कहर, सेना और वायुसेना तैनात

दिल्ली। राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश से कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और टोंक में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। हालात बिगड़ने पर राहत-बचाव कार्यों के लिए सेना को बुलाया गया और एयरफोर्स का Mi-17 हेलिकॉप्टर भी तैनात किया गया है। जयपुर में 24 घंटे से जारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया और टू-व्हीलर आधे से ज्यादा डूब गए।

उधर, उत्तर प्रदेश में भी डैम और नदियां उफान पर हैं। मिर्जापुर में अहरौरा बांध ओवरफ्लो होने से 9 साल बाद 22 गेट खोले गए। इसके चलते 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है और खेत पूरी तरह डूब गए हैं। वहीं, सवाई माधोपुर में पुलिया बह जाने से गांवों का संपर्क टूट गया है।

मौसम विभाग ने रविवार को देश के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में रेड अलर्ट, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश समेत 6 राज्यों में ऑरेंज तथा यूपी-बिहार समेत 22 राज्यों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में बादल फटने की घटना के बाद सेना की 50 जवानों की टीम राहत कार्य में जुटी है। यहां घायल 6 लोगों को एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश पहुंचाया गया। बिहार, पंजाब, हरियाणा और झारखंड समेत कई राज्यों में भी बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई