महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर दिलीप पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस ने शुरु की जांच

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके पर रेप और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दिलीप ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए और तीन बार जबरन गर्भपात भी कराया।

महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों का परिचय साल 2017 में डौंडी स्थित आईटीआई में पढ़ाई के दौरान हुआ था। धीरे-धीरे दोस्ती अफेयर में बदली और दिलीप ने शादी का वादा किया। मार्च 2017 में पहली बार गर्भवती होने पर दिलीप ने पढ़ाई का हवाला देकर अबॉर्शन करा दिया। बाद में पीड़िता पुलिस में भर्ती हो गई, जबकि दिलीप ने आगे की पढ़ाई शुरू की। इस दौरान युवती हर महीने उसकी पढ़ाई और खर्चों के लिए पैसे भेजती रही।

साल 2020 में दिलीप पीएससी पास कर डिप्टी कलेक्टर बन गया। नौकरी मिलने के बाद भी वह शादी से बचता रहा। युवती का आरोप है कि फरवरी 2023 में उसने उसके नाम पर कार खरीदी और फिर लोन उसके खाते से ट्रांसफर कराकर कार अपने नाम कर ली। दिसंबर 2024 में वह उसे अंडमान भी ले गया, जहां दोनों के बीच संबंध बने। इसके बाद जनवरी और मई 2025 में वह फिर गर्भवती हुई, लेकिन दिलीप ने हर बार दवा देकर गर्भपात करा दिया।

महिला का कहना है कि उसने लोन लेकर करीब 3 लाख 30 हजार रुपए दिलीप के खाते में डाले। शादी के लिए दबाव बनाने पर दिलीप ने जून 2025 में साफ इनकार कर दिया। बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर डौंडी थाने में BNS की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई