महासमुंद : 13 सितंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत

महासमुंद। जिला न्यायालय और सभी तालुका स्तर के न्यायालयों (बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली) में 13 सितंबर 2025, शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देश पर किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की सचिव श्रीमती आफरीन बानो ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों की संख्या कम करना और लोगों को तेज़, सस्ता और सुलभ न्याय दिलाना है। इसके लिए अलग-अलग खंडपीठों का गठन कर विभिन्न प्रकार के मामलों और प्री-लिटिगेशन प्रकरणों (अदालत में दर्ज होने से पहले के मामले) का निपटारा किया जाएगा।

लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला मुख्यालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया ने न्यायिक अधिकारियों की बैठक ली। तालुका स्तर के न्यायाधीश भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुए।

बैठक में बताया गया कि इस बार एमएसीटी (दुर्घटना दावा प्रकरण), सिविल केस, एनआई एक्ट से जुड़े मामले और समरी केस शामिल किए जाएंगे। खासतौर पर 5 से 10 साल पुराने और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों को आपसी समझौते के आधार पर प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई