राजनीति घमासान: हिड़मा पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल…

हिड़मा रोल मॉडल' विवाद, प्रबल जूदेव ने मांगा जवाब...

छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। (राजनीति घमासान) भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव पर तीखा हमला बोलते हुए उनके कथित बयान की कड़ी निंदा की है। जूदेव ने कहा कि यदि अटल श्रीवास्तव ने नक्सली हिड़मा को अपना “रोल मॉडल” बताया है, तो यह शहीद जवानों, नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों और पूरे प्रदेश की भावनाओं का अपमान है।

प्रबल जूदेव बोले- नक्सलियों का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं (राजनीति घमासान)

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि हिड़मा का नाम वर्षों से नक्सली हिंसा, निर्दोष लोगों की हत्या और सुरक्षा बलों पर हमलों से जुड़ा रहा है। ऐसे व्यक्ति का महिमामंडन किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकता। उन्होंने अटल श्रीवास्तव से तत्काल स्पष्टीकरण देने और बयान सही होने पर बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। साथ ही कांग्रेस नेतृत्व से भी अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। जूदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता नक्सलवाद के खिलाफ एकजुट है और नक्सली हिंसा से जुड़े किसी भी व्यक्ति के महिमामंडन को स्वीकार नहीं करेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button