आज आ सकती है साय कैबिनेट विस्तार पर बड़ी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज शाम 4 बजे के बाद बड़ी खबर आ सकती है। जानकारी के मुताबिक पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कैबिनेट विस्तार की हरी झंडी दे दी है।
शनिवार शाम CM विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात भी की थी। बताया जा रहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमत हो चुका है।
कैबिनेट में 2 संगठन से और 1 RSS की पसंद का मंत्री शामिल किया जाएगा।
पुराने मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित रहेगी, उनके विभागों में कोई बदलाव नहीं होगा।
चूंकि मुख्यमंत्री 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे, इसलिए उम्मीद है कि शपथ ग्रहण जल्द ही हो सकता है।
सूत्रों का कहना है कि इस बार महिला विधायक, पूर्व IAS और पूर्व मंत्री को भी मंत्री बनाया जा सकता है।





