रायपुर को आधुनिक और सुंदर बनाने के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल की सख्त बैठक

रायपुर। राजधानी रायपुर के विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ करीब 4 घंटे तक मैराथन बैठक की। बैठक में शहर को आधुनिक, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस योजनाओं पर चर्चा हुई।

सांसद अग्रवाल ने साफ कहा कि राजधानी में होने वाले हर विकास कार्य की जानकारी और जिम्मेदारी नगर निगम की होनी चाहिए। निगम का मुख्य उद्देश्य सड़क, बिजली, पानी, नालियां और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं देना है, न कि केवल राजस्व कमाना। उन्होंने गर्मी में पेयजल संकट और बारिश में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए बड़े स्तर पर नालों, नलियों, सड़कों और पाइपलाइन का सर्वे कर एक समन्वित योजना बनाने के निर्देश दिए, जो अगले 50 साल तक काम आए।

उन्होंने अवैध निर्माण और बिना अनुमति कॉलोनियों पर सख्ती से रोक लगाने को कहा। रहवासी इलाकों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सड़कों पर अतिक्रमण को तुरंत हटाने के आदेश दिए। त्योहारी सीजन में सफाई, रोशनी, यातायात और बाजार की सुरक्षा की अग्रिम तैयारी करने को भी कहा।

शहर में खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने और मानकयुक्त स्लॉटर हाउस बनाने की बात भी बैठक में हुई। सांसद ने जोन स्तर पर कामकाज में सुधार, पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए जोनों को ज्यादा अधिकार देने की बात कही।

नगर निगम टैक्स विवाद खत्म करने के लिए उन्होंने ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ लागू करने का सुझाव दिया, ताकि नागरिक एकमुश्त राशि देकर विवाद से मुक्त हो सकें और निगम को समय पर राजस्व मिल सके।

सांसद अग्रवाल ने कहा, “वार्ड मजबूत होंगे तभी शहर मजबूत बनेगा। हमें रायपुर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाकर देश के आदर्श शहरों में शामिल करना है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई