किसानों के लिए खुशखबरी: फसल बीमा कराने की तारीख 14 अगस्त तक बढ़ी

बलौदाबाजार। खरीफ सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई से बढ़ाकर 14 अगस्त 2025 कर दी गई है। जिले के सभी किसान अब धान (सिंचित व असिंचित), मक्का, सोयाबीन, अरहर, उड़द और कोदो जैसी फसलों का बीमा करा सकते हैं।

राज्य सरकार इस योजना के तहत किसानों को सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, बादल फटना, बिजली गिरने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान पर राहत देगी। अधिसूचित गांव के ऋणी किसानों का बीमा अनिवार्य होगा, जबकि गैर-ऋणी किसान भी स्वेच्छा से जुड़ सकते हैं।

प्रीमियम दर तय की गई है – धान सिंचित के लिए 480 रुपये प्रति एकड़, धान असिंचित 360 रुपये, मक्का 368 रुपये, सोयाबीन 352 रुपये, कोदो 144 रुपये, अरहर 336 रुपये और उड़द 200 रुपये प्रति एकड़। किसानों को कुल बीमित राशि का सिर्फ 2% प्रीमियम के रूप में देना होगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button