चित्रकोट जलप्रपात पहुंचीं विधायक भावना बोहरा, कहा: बस्तर की प्रकृति अद्भुत और शांतिपूर्ण

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर प्रवास के दौरान विधायक भावना बोहरा ने विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात का दौरा किया और वहां की खूबसूरती की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जलप्रपात का मनोहारी दृश्य दिल को सुकून और आत्मा को शांति देता है।
भावना बोहरा ने कहा कि चित्रकोट जलप्रपात, हरियाली से घिरा यह प्राकृतिक स्थल, सचमुच ईश्वर की एक अद्भुत रचना है। जल की कलकल ध्वनि और आसपास का वातावरण बहुत ही शांत और मनमोहक है।
उन्होंने बस्तर को भारत की आध्यात्मिक चेतना, आदिवासी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। साथ ही यह भी कहा कि यही वह भूमि है, जहां भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का महत्वपूर्ण समय व्यतीत किया था।
इस मौके पर विधायक रेणुका सिंह, प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, सुशांत शुक्ला और भूलन सिंह मरावी भी मौजूद रहे।





