फरसाबहार में बनेगा नया विश्राम गृह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर मिली मंजूरी

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने वादों को निभाने में जुटे हैं। हाल ही में तपकरा दौरे के दौरान उन्होंने फरसाबहार में एक नए विश्राम गृह के निर्माण की घोषणा की थी। अब इस पर तेजी से काम शुरू होने जा रहा है क्योंकि इसके लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपये की प्रशासकीय मंजूरी भी मिल गई है।

मुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के दौरान कई और अहम घोषणाएं भी की थीं। उन्होंने तपकरा को नगर पंचायत बनाने, स्थानीय खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये देने और फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने का ऐलान किया था।

तपकरा में तहसील कार्यालय की शुरुआत हो चुकी है, जिससे अब लोगों को कई जरूरी कामों के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरी गंभीरता से लागू कर रही है। सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख नए मकानों की मंजूरी दी गई।

साय ने यह भी बताया कि जिनके पास 5 एकड़ असिंचित या 2.5 एकड़ सिंचित ज़मीन, टू-व्हीलर और 15 हजार रुपये तक की आमदनी है, उन्हें भी आवास योजना का लाभ मिलेगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर 3 लाख लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया गया। साथ ही, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जा रहे हैं।

तेंदूपत्ता संग्राहकों की आमदनी बढ़ाने के लिए तेंदूपत्ता की कीमत प्रति बोरा 5500 रुपये कर दी गई है। ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सुविधा पहुंचाने के लिए ‘अटल डिजिटल सेवा केंद्र’ खोले जा रहे हैं, जो आने वाले पंचायत दिवस पर शुरू किए जाएंगे।

फरसाबहार में विश्राम गृह की मंजूरी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने खुशी जताई और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई