रायपुर में इस बार भी भव्य कावड़ यात्रा, 3 अगस्त को होगा आयोजन: मुख्यमंत्री आमंत्रित

रायपुर। राजधानी रायपुर में इस साल भी भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों के लिए एक बड़ी बैठक भाजपा जिला कार्यालय, एकात्म परिसर में रखी गई, जहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां और दिशा-निर्देश दिए गए।

कावड़ यात्रा 3 अगस्त को सुबह 9:30 बजे गुढ़ियारी के हनुमान मंदिर से शुरू होगी और हाटकेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भक्त जल अर्पित करेंगे। यात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी।

इस बार यात्रा को पहले से भी ज्यादा भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कलाकारों के साथ देश के कई राज्यों से आने वाली टीमें अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगी।

मुख्य आकर्षण में होंगे:

उज्जैन (मध्यप्रदेश) से डमरू-ढोल बजाने वाली टीम

उत्तर प्रदेश से अघोरी नृत्य और मां काली की जीवंत झांकी प्रस्तुत करने वाली टीमें

उड़ीसा से बाहुबली-कट्टप्पा के रूप में कलाकार

https://youtu.be/dOObfuTasJA

छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों द्वारा आदिवासी नृत्य, पंथी नृत्य और राउत नाचा

भगवान भोलेनाथ की चलित झांकी और प्रदेश की मशहूर ढोल-धुमाल पार्टियां

यात्रा में भक्ति, रंगारंग झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ श्रद्धालुओं के लिए यह एक यादगार अनुभव बनने वाला है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई